फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपी के खिलाफ 400 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल, 20 अगस्त को हुआ था हमला

Sun, 19 Oct 2025 02:53 PM IST
Digvijay Singh एजेंसी

सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मजिस्ट्रेट अदालत में लगभग 400 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मजिस्ट्रेट अदालत में लगभग 400 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजीभाई (41) और उसके दोस्त सैयद तहसीन रजा पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत विभिन्न अपराधों के लिए आरोपपत्र दाखिल किया गया है, जिनमें हत्या का प्रयास, हमला करना और एक लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालना और आपराधिक साजिश शामिल है।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मजिस्ट्रेट ने शनिवार को अंतिम रिपोर्ट पर संज्ञान लेने के बाद मामले की आगे की कार्यवाही 30 अक्तूबर के लिए स्थगित कर दी। अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, खिमजीभाई इसलिए नाराज़ थे क्योंकि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 11 अगस्त के सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का समर्थन किया था जिसमें अधिकारियों को आवारा कुत्तों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया था। दरअसल सीएम रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह लगभग 8:15 बजे उनके कैंप कार्यालय में आयोजित 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें