फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सेक्टर-80 में बनेगा 40 एमएलडी का एसटीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौरंगपुर में 2.96 एकड़ जमीन पर बनेगा सीवर शोधन संयंत्र, जीएमडीए कर रहा कंपनियों के दस्तावेजों की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम में सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सेक्टर-80 स्थित नौरंगपुर में 40 एमएलडी क्षमता का सीवर शोधन संयंत्र (एसटीपी) बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए जारी निविदा में छह कंपनियों ने बोली लगाई है। फिलहाल गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से कंपनियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
जीएमडीए सेक्टर-76 से 80 तक के क्षेत्रों की सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस परियोजना पर काम कर रहा है। योजना को जीएमडीए बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है। एसटीपी के निर्माण के लिए नगर निगम मानेसर ने 2.96 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। संयंत्र बनने से इन क्षेत्रों में निकलने वाले घरेलू सीवरेज के पानी को शोधित करने की सुविधा बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए यमुना एक्शन प्लान के तहत घरेलू गंदे पानी का शत-प्रतिशत शोधन सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए शहर में नए सीवर शोधन संयंत्र स्थापित करने के साथ मौजूदा संयंत्रों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विभोर दुहन ने बताया कि नौरंगपुर में 40 एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनाया जाना है। इसके लिए छह कंपनियों ने बोली जमा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें