फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यमुना किनारे बनेगा 24 किमी लंबा साइकिल ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
- वजीराबाद से सराय काले खां तक विकसित होगा मार्ग, साइकिल चलाने और पैदल घूमने के लिए मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना किनारे साइकिल चलाने और पैदल घूमने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) यमुना के पश्चिमी किनारे पर 24 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक विकसित करने की योजना बना रहा है। इसके तैयार होने पर यह दिल्ली के सबसे लंबे साइकिल ट्रैकों में से एक होगा। परियोजना के पहले चरण के लिए डीडीए ने निविदा जारी कर दी है। पूरे काम की अनुमानित लागत करीब 16 करोड़ रुपये बताई गई है।
योजना के तहत वजीराबाद के पास पुराने रेलवे पुल से सराय काले खां के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-24 तक साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। इसके साथ ही पैदल चलने वालों के लिए अलग रास्ते और यमुना किनारे हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। नदी के पश्चिमी किनारे पर 75 से 100 मीटर तक चौड़ा सार्वजनिक हरित गलियारा बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

डीडीए की व्यापक योजना के तहत करीब 52 किलोमीटर लंबे यमुना गलियारे को तीन चरणों में विकसित किया जाना है। पहले चरण में वजीराबाद से सराय काले खां तक के हिस्से पर काम होगा। इसका उद्देश्य लोगों को नदी के किनारे मनोरंजन, पैदल सैर और साइकिल चलाने के लिए बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

बाढ़ क्षेत्र के नियमों का रखा जाएगा ध्यान
यमुना के बाढ़ क्षेत्र में निर्माण के लिए पर्यावरणीय और संबंधित नियमों का पालन जरूरी होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैक निर्माण में ऐसी सामग्री इस्तेमाल की जाएगी, जिसकी बाढ़ क्षेत्र में अनुमति है। ट्रैक को सक्रिय बाढ़ क्षेत्र से बाहर उन स्थानों पर विकसित करने की योजना है, जहां आवश्यक मंजूरियों के बाद मनोरंजन संबंधी गतिविधियों की अनुमति मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें