फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की लत ने किया बर्बाद: दिल्ली में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 24 Feb 2025 09:26 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक 23 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना पहाड़गंज इलाके में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में आत्महत्या की एक वारदात सामने आई है। पहाड़गंज इलाके में एक 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती 23 फरवरी को रात करीब 11 बजे थाना पहाड़गंज में आत्महत्या की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताय कि मृतक की पहचान जसमीत पुत्र परमजीत, निवासी पहाड़गंज के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 23 वर्षीय थी। मृतक शराब पीने का आदी था। अक्सर माता-पिता से झगड़ा करता था। वारदात से एक दिन पहले 22 फरवरी को शाम करीब 7 बजे शराब के नशे में उसने मां से झगड़ा किया था। इतना ही नहीं मारने की कोशिश भी की थी। 

इसके बाद वह घर से निकल गया। उसके वापस आने और आगे के झगड़े के डर से माता-पिता घर को ताला लगाकर गाजियाबाद में अपनी बेटी के घर चले गए थे। पड़ोसी ने उन्हें बताया कि किसी ने उनके घर का ताला तोड़ने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


इसके बाद माता-पिता ने तेजिंदर को घर की चाबी लेकर मामले की जांच करने के लिए भेजा था। घटना वाली रात तेजिंदर घर आया और ताला बरकरार पाया। उसने ताला खोला तो उसके होश उड़ गए। तेजिंदर ने देखा कि मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक स्पष्ट रूप से बालकनी के रास्ते घर में घुसा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें