फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 200 केवीए के हाईटेक जनरेटर से रोशन होगा दिल्ली हाट का हर कोना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से मिलेगी पूरी तरह निजात, प्रदूषण से भी मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्रों में से एक आईएनए दिल्ली हाट को अब बिजली कटौती से निजात मिलने वाली है। दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम ने यहां लगे पुराने और कम क्षमता वाले जनरेटरों को बदलकर अत्याधुनिक जनरेटर लगाने की योजना तैयार की है। खास बात यह है कि यह नए जनरेटर न केवल बिजली की जरूरतों को पूरा करेंगे, बल्कि दिल्ली की हवा को साफ रखने में भी मददगार साबित होंगे।

निगम की ओर से वर्क ऑर्डर हो गया है। दिल्ली हाट में वर्तमान में लगे 100 केवीए के पुराने जनरेटर सेटों को हटाया जाएगा। इनके स्थान पर अब 200 केवीए की क्षमता वाले नए जनरेटर लगाए जाएंगे। इस पूरी परियोजना पर करीब 29.21 लाख रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। निगम ने काम पूरा करने के लिए 30 दिनों की समय सीमा तय की है, ताकि पर्यटकों और यहां दुकान लगाने वाले शिल्पकारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण का रखा जाएगा ध्यान
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीटीटीडीसी ने इस बार जनरेटरों की गुणवत्ता और मानकों पर विशेष ख्याल रखा है। लगाए जाने वाले नए जनरेटर सीपीसीबी-4 प्लस मानकों के अनुरूप होंगे, जो पुराने मॉडल की तुलना में बहुत कम धुआं और शोर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें