फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गोली लगने से हुई थी 17 साल के नाबालिग की मौत, हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमापुरी एरिया में संदिग्ध हालत में नाबालिग की मौत का मामला
विज्ञापन

घटना के समय विकास दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना लेने गया था, इस बीच एक गोली उसकी आंख में आकर लगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके किशोर विकास (17) की मौत गोली लगने से हुई थी। मंगलवार को उसकी मौत के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया तो उसके सिर में एक गोली फंसी हुई मिली। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद विकास का शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
जांच में पुलिस को पता चला कि विकास अपने दोस्तों के साथ घर से ढाबे पर खाना लेने गया था। दोस्त खाना लेने लगे, इस बीच वह मोबाइल पर गेम खेलने लगा। इस बीच अज्ञात जगह से आई गोली उसकी आंख में घुसी और वह वहीं गिर गया। उसके मुंह, आंख और कान से खूने आने लगा। दोस्तों ने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गोली किसने और क्यों चलाई पुलिस अब इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस विकास के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल दोनों दोस्तों यह ही खुलासा किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल में जुटी है। पुलिस लोकल इंटेलिजेंस और टेक्लिकल सर्विलांस की भी मदद ले रही है। जानकारी के अनुसार विकास परिवार के साथ लेप्रोसी कालोनी, ताहिरपुर में रहता था। इसके परिवार में पिता वीरेंद्र पाल, मां किरण और बड़ा भाई बिट्टू व अन्य सदस्य हैं। विकास के पिता स्वामी दयानंद अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करते है। बड़ा भाई बिट्टू अपने जीजा के पास गुरुग्राम में रहता है और वहीं कक्षा नौवीं में पढ़ाई है। बिट्टू ने बताया कि उसके भाई ने आठवीं में पढ़ाई छोड़ दी थी। सोमवार रात को खाना खाने के बाद करीब 10.50 बजे विकास घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान एक महिला व एक लड़का उसके पास आया। वह दोनों को पहले से जानता था। लड़का उसका दोस्त भी है। वह उनके साथ करुणा अस्पताल के पास खाने लेने चला गया। इनके साथ एक और लड़का आ गया। दोनों लड़के खाना लेने लगे तो विकास एक ओर बैठकर मोबाइल देखने लगा। तभी उसकी आंख में गोली आकर लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में विकास को अस्पताल ले जाया गया, वहां से रेफर होने के बाद जीटीबी में उसका इलाज हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें