अपराध शाखा की टीम को ग्लैक्सो स्मिथ क्लाइन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (ईनो के निर्माता) के अधिकृत प्रतिनिधि यशपाल सप्रा से मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। इब्राहिमपुर गांव में छापे के दौरान एक पूरी तरह से कार्यरत नकली ईनो उत्पादन इकाई का पता चला। छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी मौके पर नकली ईनो उत्पाद तैयार करते हुए पकड़े गए। दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है।
दिल्ली-एनसीआर में खपा रहे थे नकली माल
शिकायत के अनुसार आरोपी दिल्ली एनसीआर में नकली माल सप्लाई कर खपा रहे थे। इस दौरान गाजियाबाद, दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में एजेंटो के जरिये माल मूल कीमत से कम में उपलब्ध कराकर सप्लाई बढ़ा रहे थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों की कारगुजारी का पता स्थानीय एजेंसी होल्डरों के जरिये चला।