फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 साल के बुजुर्ग और पत्नी ने कोरोना को हराया, डॉक्टरों ने बताया बड़ी उपलब्धि

Fri, 10 Jul 2020 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

अपोलो अस्पताल में भर्ती 90 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी पत्नी ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने कहा कि इस उम्र में कोरोना को हराना एक बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


25 मई को 87 वर्षीय महिला को कूल्हे में फ्रैक्चर के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। सर्जरी से पहले कोरोना जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उनके पति की भी जांच कराई गई तो वह भी संक्रमित मिले और पहले से अलजाइमर नामक बीमारी से ग्रसित थे। अपोलो अस्पताल में डॉक्टर निखिल मोदी की देखरेख में दोनों का इलाज शुरू किया गया। 10 दिन बाद उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।

डॉक्टर यतींद्र खरबंदा के नेतृत्व में महिला के कूल्हे कि सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। इसके बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों का कहना है कि इतनी परेशानी होने के बाद भी जिस प्रकार इस बुजुर्ग दंपती ने कोरोना को मात दी है वह एक बड़ी उपलब्धि है। ये दर्शाता है कि किसी भी बीमारी को हराने के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से मजबूत होने की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें