फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस की नई बिल्डिंग का 90 फीसदी कार्य पूरा, शिक्षा मंत्री ने किया निरीक्षण

Thu, 19 Oct 2023 06:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शिक्षा मंत्री आतिशी ने पीडब्ल्यूडी व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को निर्माणाधीन स्कूल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक इस बिल्डिंग को तैयार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री आतिशी ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम विहार में डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (एसओएसई) की नई बिल्डिंग बनकर तैयार होने वाली है। इसमें छात्रों को स्टेम और ह्यूमैनिटीज की स्पेशलाइज्ड शिक्षा मिलेगी। इस चार मंजिला स्कूल में 129 कमरे हैं। वहीं, 13 लैब, दो पुस्तकालय, एमपी हॉल से लैस है। स्कूल का लगभग 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री आतिशी ने पीडब्ल्यूडी व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को निर्माणाधीन स्कूल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक इस बिल्डिंग को तैयार कर दिया जाएगा। इसी साल इसे दिल्ली के बच्चों को समर्पित किया जाएगा।

इस दौरान आतिशी ने बताया कि कई सुविधाओं से लैस ये स्कूल इलाके में बेहतर शिक्षा व्यवस्था का हब बनेगा और पढ़ाई के मामले में निजी स्कूलों को भी पीछे छोड़ेगा। सरकार ने दिल्ली के अभिभावकों को ये भरोसा दिया है कि पैसों की कमी कभी भी उनके बच्चों के शिक्षा के आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में ही भविष्य में खेल सुविधाएं विकसित करने की योजना भी बनाई जा रही है। शिक्षा मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द स्कूल का बचा हुआ कार्य भी पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में चल रहा है, तो इसमें हर बारीकी का ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें