फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस के साथ लेसकैश भी दिखा, मॉल 90 प्रतिशत तक हुए डिजिटल

Sun, 18 Dec 2016 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : omaxe srk mall
विज्ञापन
शनिवार और रविवार के दिन मॉल में अधिक चहल पहल रहती है। 500 व 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद मॉल कल्चर पूरी तरह से डिजिटल भले ही न हुआ हो लेकिन मॉल्स 90 प्रतिशत शॉपिंग कैशलेस हो रही है। नोटबंदी ने बाजारों का अर्थशास्त्र भले ही बिगाड़ दिया हो, लेकिन मॉल्स पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा है। अधिकांश लोग डिजिटल तरीका अपना कर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन


मॉल में घूमने आ रहे लोग को पार्किंग और आइसक्रीम कॉर्नर जैसी जगह पर कैश का जरूर भुगतान करना पड़ रहा है। वीकेंड का हाल जानने के लिए संवाददाता ने शहर के सबसे व्यस्त क्राउन प्लाजा मॉल का दौरा किया। पेश है रिपोर्ट-

शाम 3:45 बजे, मॉल की पार्किंग
पार्किंग में वाहन लगाने आने वाले रोहित मट्टो परिवार के साथ पहुंचे थे। जब 30 रुपये पेटीएम से भुगतान करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। जिस पर रोहित ने शिकायत करने की बात की तो एक सप्ताह में डिजिटल मोड से जुडने की बात करते हुए कहा कि आप शिकायत मत करिएगा। समस्या समाधान की बात कही। पार्किंग संचालक ने बताया कि कैशलेस नहीं होने के कारण दस प्रतिशत नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


शाम 4.15 बजे, मॉल का आइसक्रीम कार्नर
परिवार के साथ मॉल में आइसक्रीम शॉप पर पहुंचे आशीष कुमार कहते हैं कि समय की मांग है हमें डिजिटल होना है, लेकिन आइसक्रीम खाने के लिए पैसा नकद देना पड़ रहा है। हमने अपना 95 प्रतिशत कार्य डिजिटल कर दिया है। शॉप संचालक ने कहा कि जल्दी ही डिजिटल तरीके से भुगतान की व्यवस्था की जाएगी।

90 प्रतिशत तक पहुंचा डिजिटल भुगतान
शहर के मॉल में 90 प्रतिशत भुगतान डिजिटल हो गया है। शॉप चलाने वाले गुरजीत सिंह कहते है कि शॉप में पेटीएम की सुविधा कर दी है। हालांकि खरीदारी पर इतना असर देखने को नहीं मिल रहा है। लोग अब डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के जरिये खरीदारी कर रहे हैं। कॉलेज में पढने वाले अभिषेक कुमार कहते है कि मॉल में खरीदारी से लेकर मूवी टिकट ऑनलाइन लिया जा रहा है। ऐसे में कैश साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती है। मॉल आने वाले हर व्यक्ति के पास डेबिट कार्ड होता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें