फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग से 7 बच्चों समेत 9 बीमार

Sat, 11 Oct 2014 01:33 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलशन कालोनी में शुक्रवार दोपहर फूड प्वाइजनिंग से सात बच्चों समेत 9 लोग बीमार हो गए। इन्हें मोदीनगर और मुरादनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि सभी ने एक दिन पूर्व शादी समारोह का बचा हुआ मीट और चावल खाया था।
विज्ञापन


गुलशन कालोनी में जमशेद भाई शमशाद के साथ रहता है। जमशेद ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह मोदीनगर के कलछीना में निकाह में गया था।

लौटते वक्त दाल और चावल पैक करा लिए थे। मसूर और चने की दाल में मीट के टुकड़े थे। घर पहुंचने पर खाना फ्रिज में रखा था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे परिवार के सदस्यों ने दाल चावल खाया तो सभी की हालत बिगड़ने लगी।

जमशेद की पत्नी अंजुम (24), शना (6), सहजादी (5), अलीशा (4) और शमशाद की पत्नी रिहाना (25) पुत्र आजाद (5), शहजाद (9) एवं कहकशा (4) के अलावा शाहिद की बेटी फरहा (6) को पेट दर्द के साथ ही उल्टी दस्त शुरू हो गए।
विज्ञापन


सभी को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से अंजुम और रिहाना को मोदीनगर रेफर किया गया है। डॉ. इस्लाम अहमद का कहना है कि प्रथम दृष्टया से मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ लग रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें