फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एक कैब के 856 चालान... फिर भी एनसीआर की सड़कों पर भर रही फर्राटा; फरीदाबाद निवासी मालिक बेपरवाह

Tue, 01 Apr 2025 04:13 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 15490 गाडि़यां ऐसी हैं जिनके 10-10 चालान (हर वाहन के 10 चालान) हैं। 3034 वाहन ऐसे हैं जिनके 20-20 चालान हैं। 1058 वाहन ऐसे हैं जिनके 30-30 चालान हैं। 
विज्ञापन
एक कैब के 856 चालान - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद की बड़खल कॉलोनी निवासी इकबाल खान की कैब के 856 चालान कट चुके हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी अभिषेक सिखरवाल की कार के 642 चालान हैं। वहीं बागपत के बड़ौत निवासी सुरेश दीक्षित के टाटा एसई के भी 597 चालान हैं। इतने चालान होने के बावजूद ये गाडि़यां दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर धड़ल्ले से फर्राटा भर रही हैं। अभी तक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इन गाड़ियों पर लगाम लगाने में लाचार नजर आ रही है।

विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 15490 गाडि़यां ऐसी हैं जिनके 10-10 चालान (हर वाहन के 10 चालान) हैं। 3034 वाहन ऐसे हैं जिनके 20-20 चालान हैं। 1058 वाहन ऐसे हैं जिनके 30-30 चालान हैं। 240 से ज्यादा वाहन ऐसे हैं जिनके 50-50 चालान हैं। 30 वाहन ऐसे है जिनके 109-109 चालान हैं। 12 वाहन ऐसे हैं जिनके 150 चालान हैं।

दो वाहन ऐसे हैं जिनके 200-200 चालान हैं। एक वाहन ऐसा है जिसके 250 चालान हैं। एक वाहन के 301 और एक अन्य वाहन के 351 चालान हैं। 9 वाहन ऐसे हैं जिनके क्रमश: 407, 456, 560, 474, 515, 530, 562, 596, 637 चालान हैं। फरीदाबाद के रहने वाले इकबाल की कैब के सबसे ज्यादा 856 चालान हैं।

इकबाल की कार के सबसे ज्यादा 807 चालान ओवर स्पीड के हैं। लाल बत्ती तोड़ने के 43, स्टॉप लाइन उल्लंघन के 5 और अवैध पार्किंग का एक चालान है। इसी तरह गाजियाबाद के अभिषेक की कार के ओवर स्पीड के 565, रेड लाइट जंपिंग के 59, स्टॉप लाइन वॉयलेशन के 9 वनवे के दो, अवैध पार्किंग के 6 और बिना सीट बेल्ट का एक चालान है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस कुछ नहीं कर पा रही
इन वाहन चालकों ने सोमवार तक चालान नहीं भरे। खास बात ये है कि सभी वाहन दिल्ली की सड़कों पर धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं और     दिल्ली ट्रैफिक पुलिस उनको देखती रहती है। मालिकों को चालान जमा कराने का कोई डर नहीं है, क्योंकि इन वाहनों को जब्त करने का अभी   तक कोई प्रावधान व कानून नहीं हैं।

दिल्ली पुलिस ने सरकार को लिखा पत्र
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट की ओर से हाल ही में दिल्ली सरकार को दूसरा रिमांडर पत्र लिखा गया है, मगर काफी दिन गुजर जाने के बावजूद दिल्ली सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ने सरकार से आग्रह किया है कि खतरनाक ड्राइविंग आदि   के तीन से ज्यादा चालान होने पर और पांच से ज्यादा अन्य चालान होने पर वाहन को जब्त करने और लाइसेंस को रद्द करने का जल्द प्रावधान किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अजय चौधरी ने     पिछले महीने दिल्ली सरकार को नया कानून बनाने के लिए रिमांडर पत्र लिखा है।

7 लाख की एसेंट कार के हैं 85 लाख 60 हजार रुपये के चालान
हुंडई की एक्सेंट कार की कीमत 7 लाख रुपये से शुरू होती है। इकबाल खान की एसेंट कार पुरानी है। ऐसे में इसकी कीमत 7 लाख से कम होगी। इसके चालान 85 लाख 60 हजार रुपये के हैं। एक चालान की कीमत अगर 10 हजार रखी जाए तो सभी चालान की संख्या 85 लाख 60 हजार रुपये होती है।
विज्ञापन

वाहन मालिक जगह  वाहन मेक   कुल चालान
इकबाल खान  फरीदाबाद  एक्सेंट कैब 856
अभिषेक सिखर  गाजियाबाद    मारुति डिजायर   642
सुरेश दीक्षित   बागपत  टाटा एसई  597
रोहित कुमार मिश्रा  दिल्ली मारूति शिफ्ट  592
राजेंद्र प्रसाद शर्मा   गुरुग्राम  मारुति सुजुकी   532
गर्व ट्रेडिंग कंपनी    फरीदाबाद   टेंपो  515
प्रदीप कुमार डागर  फरीदाबाद   मारुति डिजायर    479
अनिल गोयल  गुरुग्राम    टाटा एसई   461
पीएनआर कैब   गुरुग्राम  मारुति डिजायर     461
बजाज ट्रेवल्स    दिल्ली    मारुति डिजायर      410
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें