फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर 84 गांव के लोग वोट क्यों नहीं डालना चाहते?

Tue, 04 Mar 2014 12:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू खंड के 84 गांवों के लोग आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इन लोगों ने तावडू खंड को गुड़गांव में शामिल करने की मांग करते हुए प्रदेश सरकार पर मौकापरस्ती और अनदेखी का आरोप लगाया है। इस बीच कुछ कांग्रेसी भी इस मुद्दे पर अपनी सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


रामलीला मैदान में सोमवार को प्रबुद्ध लोगों की पंचायत में सर्वसम्मति से बहिष्कार का फैसला किया गया। पूर्व जिला पार्षद, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष सवाई सिंह, गोगजाका गांव के पूर्व सरपंच प्रमोद आहूजा, नगर पालिका चेयरमैन के पुत्र निरंजन कुमार, जिला कष्ट निवारण कमेटी के सदस्य दीपक सतीजा, पार्षद बाबू राम सिंह आदि ने बताया कि तावडू सोहना विधानसभा का हिस्सा है।

सोहना गुड़गांव जिले का खंड है। जबकि तावडू को मेवात का खंड बनाया गया है। इस कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है। परिसीमन के हिसाब से भी देखें तो आधिकारिक रूप से तावडू गुड़गांव का हिस्सा है।
विज्ञापन

तावडू को गुड़गांव में शामिल करने की मांग

इन लोगों ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोहना से धर्मबीर को जिताने के बदले तावडू को गुड़गांव में शामिल करने का वादा किया था। लेकिन सरकार बनने के बाद वह वादे से मुकर गए।

इन लोगों ने कहा कि तभी से सभी अधिकारियों के सामने अपनी गुहार लगा चुके हैं। इन लोगों ने बताया कि कांग्रेसी नेता खजान सिंह को अपनी मांग से अवगत कराया गया है। लोगों ने कहा कि छह महीने पहले मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के 70 फीसदी लोगों के हस्ताक्षर करा कर ज्ञापन सौंपने की बात कही थी। इस पर करीब 90 फीसदी हस्ताक्षर कराकर मुख्यमंत्री को सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन

अपनी सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेसी

इस मुद्दे पर कई कांग्रेसी अपनी ही सरकार को घेरने की तैयारी में दिख रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस के प्रवक्ता खजान सिंह ने लोगों के संघर्ष में शामिल होने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सत्याग्रह के दौरान वह लोगों के बीच बैठेंगे।

इससे पूर्व युवा कांग्रेसी नेता रोहतास बेदी मेवात के उपायुक्त से मिलकर इस मुद्दे को उठा चुके हैं। तावडू के युवा कांग्रेसी नेता मनीष गर्ग, खंड के कई कांग्रेसी भी इस पर सरकार के खिलाफ लामबंद हो गए हैं।

इन गांव के लोगों ने अब तक मुख्य संसदीय सचिव धर्मबीर सिंह सहित गुड़गांव मंडलायुक्त और मेवात के उपायुक्त से गुहार लगाई है। लेकिन अब इनका प्लान है कि वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के साथ कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी शकील अहमद और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें