फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 मेजों पर तय होगी प्रत्याशियों की जीत-हार

Thu, 08 May 2014 01:35 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में जिले के प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला 84 मेजों पर होगा। 16 मई को होने वाली मतगणना की तैयारी शुरू हो चुकी है। मतगणना से पूर्व 12 और 15 मई को प्रशिक्षण शिविर लगेगा।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार यदुवंशी ने बताया कि मतगणना में लगाए जाने वाले 110 अधिकारी व कर्मचारियों का पहला प्रशिक्षण 12 मई को दिया जाएगा।

एनएच-24 स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज में यह कैंप आयोजित होगा। सुबह आठ बजे से मतगणना का काम आरंभ हो जाएगा। दोपहर एक बजे तक रिजल्ट आने की उम्मीद है।

दूसरी ओर पावर कारपोरेशन अफसरों ने बुधवार को मंडी स्थित लोकसभा मतगणना स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसई एसबी यादव ने बताया कि मतगणना स्थल पर महानगर, देहात और लोनी सर्किलों से बिजली सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें