अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। अब तक 82,940 छात्रों ने पंजीकरण करा लिया है। डीयू में स्नातक की करीब 72 हज़ार सीट के साथ कोटे की विभिन्न कोटे की करीब 13 हज़ार सीट मिलाकर लगभग 85 हजार सीटें हैं।
यूनिवर्सिटी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी 2026) स्कोर से स्नातक में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए सीएसएएस पोर्टल पर पहले चरण के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की थी। डीयू से संबद्ध 67 कॉलेजों के 73 शैक्षणिक कार्यक्रमों और 100 से अधिक बीए प्रोग्राम के लिए जारी पंजीकरण प्रक्रिया के लिए अभी अंतिम तिथि की घोषणा नहीं की गई है। छात्र अपने सीयूईटी-यूजी एप्लीकेशन नंबर के जरिए आधिकारिक पोर्टल ugadmission.uod.ac.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।