फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकुंतला हत्याकांड का खुलासा: प्रॉपर्टी के लिए बहू ने करवाई थी हत्या 

Fri, 26 Apr 2019 01:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के बहुचर्चित शकुंतला हत्याकांड का पुलिस की क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने खुलासा कर दिया है। शकुंतला गोयल की बहू पूजा ने ही प्रॉपर्टी के लालच में अपनी सास की हत्या करवाई थी। हत्या पूजा के भाई नीरज और उसके एक दोस्त अर्जुन ने की थी, जबकि एक अन्य दोस्त भगतू ने उन्हें हथियार उपलब्ध करवाने में मदद की थी। यह हथियार पलवल में रहने वाले नीरज तंवर से लिए गए थे। इन चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी पूजा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को चारों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने इस हत्याकांड की जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस की जांच परिवार के सदस्यों के इर्दगिर्द घूम रही थी, मगर बिना ठोस सबूत के किसी से भी ज्यादा पूछताछ करना संभव नहीं था। इस पर पुलिस ने तकनीक की मदद से जांच को आगे बढ़ाया। इस दौरान पीड़ित परिवार को धमकी भरा एक मेसेज भी मिला था।

पुलिस ने उस पर जांच शुरू की तो कड़ियां खुलती चली र्गइं। पुलिस ने शकुंतला की पुत्रवधु पूजा के भाई गांव मलेरना निवासी नीरज व उसके दोस्त अर्जुन से पूछताछ की। नीरज ने बताया कि पूजा और विशाल का प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद से पूजा और उसकी सास शकुंतला के बीच झगड़ा होता रहता था। 
विज्ञापन


शकुंतला अक्सर झगड़े में उससे कहती थी कि वह अपनी सारी जायदाद अपनी बेटी के नाम कर देगी। इसी कारण पूजा ने अपनी सास को ही रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके लिए उसने अपने भाई नीरज की मदद ली। हथियार खरीदने के लिए पूजा ने नीरज को 50 हजार रुपये दिए थे। नीरज के एक दोस्त गांव मलेरना निवासी भगत उर्फ भगतू ने गांव जटौला, पलवल निवासी नीरज तंवर से 35 हजार रुपये में हथियार दिलवाए थे।

इसके बाद नीरज और अर्जुन, भगतू की मोटरसाइकिल लेकर 12 जनवरी की सुबह दूध लेकर लौट रही शकुंतला गोयल को गोली मारकर फरार हो गए थे। 15 जनवरी को शकुंतला देवी की अस्पताल में मौत हो गई थी। शकुंतला के पति तेल कारोबारी भुवनेश गोयल की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण इसको सुलझाने के लिए पुलिस पर काफी दबाव था। पुलिस आयुक्त ने आरोपियों का सुराग देने वालों को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें