फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 80 वर्षीय बुजुर्ग दंपत्ति की घर में घुस कर निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पॉश इलाके में रहने वाले मदान दंपत्ति की बीती रात अज्ञाक हमलावरों ने हत्या कर दी। लूट के इरादे से घर का दरवाजा तोड़ अंदर घुसे हमालावरों ने पहले घर में लूट-पाट की और विरोध करने पर बुजुर्ग दंपत्ति की मुंह दबा कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


ईस्ट ऑफ कैलाश के मकान नं.186 मे 86 वर्षीय मनोहर लाल मदान अपनी पत्नी 80 वर्षीय विमला मदान अपने बेटों के साथ रहते थे। बीती रात अज्ञात हमलावरों ने इन दोनो की हत्या कर दी।

परिजनों के मुताबिक घर का समान पूरी तरह बिखरा हुआ था और सारी आलमारियों के लॉक टूटे हुए थे। बुजूर्ग दंपत्ति को उनके बेडरूम से दूसरे बेडरूम मे ले जाकर हत्या की गई।
विज्ञापन


मनोहर लाल मदान पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड थे और मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अपनी पत्नी विमला के साथ रहते थे। जिस वक्त इस बुजुर्ग दम्पति की हत्या हुई उस वक्त घर मे उनकी पत्नी के अलावा उनके बेटे भी मौजूद थे।

मनोहर लाल का छोटा बेटा संजय मदान अपनी बेटी के साथ पहले माले पर था जबकि, दूसरे माले पर उनका बडा बेटा अश्वनी मदान भी मौजूद था।
विज्ञापन

बेटे के शोर मचाने पर भागे बदमाश

हमालवरों ने ग्राउंड फ्लोर पर घटना को अंजाम देने के बाद पहले फ्लोर पर जाने की कोशिश तभी संजय को कुछ शक हुआ और उसने शोर मचा दिया जिससे बाद हमलावार फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच मे पता चला है कि घर मे जबरन एंट्री हुई है। घर का सामान बिखरा हुआ है जिससे पता चलता है‌ कि हमलावर लूट के इरादे से घुसे। हालांकि, घटना की जांच अभी जारी है।

घटना से साफ जाहिर है कि दिल्ली मे सीनियर ‌सिटिजन सुरक्षित नही हैं। साथ ही ये वारदात उन तमाम दावों और योजनाओं पर सवाल खड़ी करती है जो दिल्ली पुलिस बुजुर्गो की सुरक्षा के मद्देनजर करती रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें