फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 फीसदी मरीज केवल उत्तरी दिल्ली निगम में, 60 कर्मचारी संक्रमित

Sat, 23 May 2020 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी के पांचों नगर निकायों में कोरोना के 80 फीसदी मामले केवल उत्तरी निगम में ही हैं। वहीं, होम क्वारंटीन के मामले में भी अकेले 80 फीसदी कर्मचारी उत्तरी निगम में ही हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के बाद राजधानी को चलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पांच नगर निकाय हैं। इसमें उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी निगम समेत दिल्ली कैंट और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) हैं, जो पूरी दिल्ली को स्वच्छ रखने के साथ-साथ स्वास्थ्य व अन्य विभागों के तहत सेवा दे रहे हैं। 

यही कारण है कि कोरोना से जंग में इन नगर निकायों के कर्मचारी भी पीछे नहीं हैं और इस वजह से कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें सबसे अधिक मामले उत्तरी निगम के हैं, जहां कुल 60 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं। इसके अलावा दक्षिणी निगम में आठ और पूर्वी निगम में सात कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं। वहीं, बेहतर सेवाओं के लिए जाने जाने वाले एनडीएमसी और दिल्ली कैंट में कोरोना से एक भी कर्मचारी संक्रमित नहीं है।
विज्ञापन


80 फीसदी होम क्वारंटीन
उत्तरी निगम में कोरोना संक्रमितों के अलावा होम क्वारंटीन भी सबसे अधिक उत्तरी निगम में ही हैं। अकेले उत्तरी नगर निगम में कुल 306 कर्मचारी होम क्वारंटीन हैं। इसके अलावा दक्षिणी निगम में 54 और पूर्वी निगम में 25 कर्मचारी होम क्वारंटीन हैं। वहीं, एनडीएमसी और दिल्ली कैंट में यह आंकड़ा शून्य है। 

मौत के आंकड़ों में पूर्वी निगम आगे
कोरोना से मौत के आंकड़ों में पूर्वी निगम पांचों नगर निकायों से आगे है। पूर्वी निगम में अब तक दो कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। दोनों ही सफाई कर्मचारी थे। इसके अलावा उत्तरी निगम में अब तक एक महिला शिक्षक की मौत हो चुकी है और दक्षिणी निगम में एक सफाई कर्मचारी की मौत हो चुकी है। वहीं, एनडीएमसी और दिल्ली कैंट में यह आंकड़ा शून्य है। गौरतलब है कि पिछले महीने एनडीएमसी में एक इंजीनियर को कोरोना हुआ था, जोकि अब ठीक हो चुका है। 

सबसे अधिक स्टाफ उत्तरी निगम में
पांचों नगर निकायों में सबसे अधिक स्टाफ भी अकेले उत्तरी निगम में ही है। यहां करीब 58 हजार नियमित और अनियमित कर्मचारी हैं। इसके अलावा दक्षिणी निगम में करीब 32 हजार, पूर्वी निगम में करीब 25 हजार, एनडीएमसी में करीब 15 हजार और दिल्ली कैंट में करीब 2800 कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन

        

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें