फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः 13 दिन में दोगुने हुए मरीज, दो दिन में मिले एक हजार

Sat, 23 May 2020 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
कोरोना का डर... - फोटो : PTI
विज्ञापन

लॉकडाउन के चौथे चरण में देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। बीते दो दिन में एक हजार से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं। गंभीर बात ये है कि दिल्ली में कोरोना मरीजों की दोगुनी दर एक बार फिर 13 दिन आ पहुंची है। इससे पहले यह दर 14 दिन तक पहुंच गई थी, लेकिन शुक्रवार को दिल्ली में सबसे ज्यादा मरीज सामने आने के बाद दोगुनी दर में फिर से कमी देखने को मिली है। इससे पहले 13 दिन में ही मरीजों की संख्या पांच से बढ़कर 10 हजार हुई थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पूरे देश में सबसे ज्यादा दिल्ली में कोरोना वायरस की डेढ़ लाख से ज्यादा जांच हो चुकी हैं। दिल्ली में 10 लाख में से 7792 लोगों की जांच हो रही है, जिनमें से 621 लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। औसतन दिल्ली में संक्रमण की दर पांच से घटकर चार फीसदी देखने को मिली है, जबकि कोरोना वायरस से मृत्युदर अब बढ़कर 2 फीसदी के करीब आ पहुंची है। 

दिल्ली में राष्ट्रीय औसत से करीब 6 फीसदी से ज्यादा दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 48 फीसदी देखने को मिल रही है। दिल्ली में फिलहाल आधे संक्रमित मरीज या तो स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं या फिर कोरोना से जंग हार गए हैं।
विज्ञापन


अगर मरीजों की स्थिति पर गौर करें तो दिल्ली में पहले एक हजार मरीज 40 दिन में मिले थे। इसके बाद महज 24 दिन में यह आंकड़ा एक से बढ़कर पांच हजार पहुंच गया था, लेकिन अगले 13 दिन बाद यह आंकड़ा 10 हजार पार हो गया था। इसके बाद से दो-दो दिन में एक-एक हजार से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर दिल्ली में मरीजों की दोगुनी दर में बदलाव नहीं आया, तो 3 से 4 जून तक यह आंकड़ा 20 हजार से भी ज्यादा हो सकता है।

सरकार ने बंद किया मरीजों की आयु बताना
दिल्ली सरकार ने हेल्थ बुलेटिन में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की आयु, पहले से रोग और उनकी मौत आदि की जानकारी देने वाले कॉलम को हटा लिया है। बीते दो दिन से हेल्थ बुलेटिन में इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे पहले सरकार ने मौत की अस्पताल वार जानकारी भी देना बंद कर दिया।
विज्ञापन


पिछले आठ दिन की स्थिति
दिन    मरीज
15 मई    425
16 मई    438
17 मई    422
18 मई    299
19 मई    500
20 मई    534
21 मई    571
22 मई    660

दिल्ली की स्थिति
कुल संक्रमित    12319
मौत    208
डिस्चार्ज    5897
एक्टिव केस    6214

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें