दक्षिण जिले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सावित्री सिनेमा के पास पुलिस को एक बैग से 80 विदेशी चाकू बरामद हुए। सभी चाकू सामान्य न होकर ड्रेगन नाइफ थे। पुलिस ने फौरन इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू की और अगले ही दिन मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 633 चाकू और बरामद किए गए। आरोपी ने खुलासा कि वह चीन से चाकू मंगवाकर पूरे भारत में ऑनलाइन सप्लाई करता था। माना जा रहा है कि अपराधियों को सप्लाई करता था। दिल्ली में इतनी बड़ी मात्रा में पहली पर इतनी मात्रा में ड्रेगन चाकू बरामद किए गए हैं।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार को पीसीआर कॉल मिली थी कि बाहरी रिंग रोड पर सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर के पास वह लावारिस कट्टा (बोरा) पड़ा हुआ है। उसमें 80 पार्सल हैं और हर पार्सल में एक बड़ा वाला (ड्रेगन) विदेशी चाकू है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कट्टे से बड़े वाले धारदार 80 चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने फौरन मामला दर्जकर सीआर पार्क थानाध्यक्ष रितेश शर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर जितेंद्र मलिक, एसआई अमित कुमार व विशाल तिवारी की टीम ने जांच शुरू की। हर पार्सल पैक किया हुआ था और उस पर भेजने वाले का नाम माई स्टाइल फॉर यू नामक कंपनी का नाम व पता लिखा हुआ था।
पुलिस टीम उस पते पर पहुंची और मालिक मालवीय नगर निवासी वासिम और मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार कर लिया। उसके गोदाम से 633 चाकू बड़े वाले बटनदार चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में पता लगा कि मोहम्मद साहिल कंपनी का मालिक है, जबकि वासिम चाकू पेकिंग में उसका सहायता करता था। साहिल ने बताया कि वह चीनी चाकू सदर बाजार से एक व्यवसायी से लाता था और वह व्यवसायी इन्हें चीन से मंगाता था। उसने ड्रेगन चाकुओं की ऑनलाइन फोटो डाला हुआ था। उसे पूरे भारत से ऑनलाइन ऑर्डर मिलते थे। वह पूरे भारत में बदमाशों के ऑनलाइन चाकू सप्लाई करता था। इस बाबत सीआर पार्क थाने में आम्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।