मनीष सिसोदिया ने लाइब्रेरी का किया उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री मनीष सिससोदिया ने करावल नगर में स्वराज फंड से आठ पब्लिक लाइब्रेरी का शुभारंभ करने वाले कार्यक्रम में केंद्र सरकार और उपराज्यपाल पर हमला किया। करावल नगर में मोहल्ला सभा के बजट से हर वार्ड में दो लाइब्रेरी बनाई गई है जिसमें खजूरी खास में सिसोदिया शुभारंभ करने पहुंचे थे।
सिसोदिया ने कहा जनता से पूछकर लिए गए फैसले में अगर एलजी साहब या प्रधानमंत्री भी मना करेंगे तब भी काम करूंगा। चाहे सीबीआई को भेज दो या एसीबी के पास भेज दो।
अपने बेटे को नौकरी दूं, अपने किसी ठेकेदार को ठेका दिलवाने की बात करूं गर्दन काट देना। हम तो केंद्र सरकार से पैसा भी नहीं मांगते। जनता के पैसा, जनता से सेटिंग करके खर्च कर रहे हैं। इससे भी दिक्कत है।
सिसोदिया ने कहा, एक मॉडल ये है जिसमें टैक्स का पैसा खर्च किस योजना पर करें, ये पूछा जा रहा है। दूसरा मॉडल मोदी जी की नोटबंदी का है। उसमें आपकी कमाई का पैसा बैंक में जमा कराने और निकालने के लिए भी सवाल पूछे जा रहे हैं।