फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मदद से जापान से भारत पहुंचा शव

Mon, 26 Dec 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sushma
विज्ञापन
जापान में हार्ट अटैक से मौत होने के बाद परिवार की मांग पर केंद्रीय विदेश मंत्री स्वराज मंत्री स्वराज के दखल पर शव शनिवार आधी रात भारत पहुंचा और रविवार को निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने सुषमा स्वराज के साथ-साथ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का भी धन्यवाद किया है।

आयोग अध्यक्ष स्वाति के मुताबिक, अंबेडकर नगर निवासी महिला ने महिला हेल्प लाइन 181 पर फोन कर शव को भारत लाने की व्यवस्था करवाने में मदद की मांग की थी। क्योंकि परिवार अंतिम रस्मों के लिए शव को भारत लाना चाहता था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते परेशान था।

पीड़ित परिवार की मांग पर आयोग ने सुषमा स्वराज से मदद की मांग की थी। किडनी ट्रांसप्लांट के चलते एम्स में भरती सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर मदद का भरोसा दिया था और शव को भारत लाने में सरकारी मदद का वादा भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें