उत्तर-पूर्व भारत स्थित एक छोटा सा गांव एचडीएफसी बैंक के होलिस्टिक डेवलपमेंट प्रोग्राम (एचआरडीपी) के तहत 750 वां गांव बना। इस कार्यक्रम के द्वारा अंपाथौ के 550 निवासियों को पेयजल तथा उनके बच्चों को स्वच्छ टॉयलेट्स के साथ स्मार्ट स्कूल उपलब्ध कराया गया है।
आर्थिक व सामाजिक परिस्थितियां बेहतर बनाकर ग्रामीण समाज को सषक्त बनाया। 2019 तक 1,000 गांवों तक पहुंचने का लक्ष्य। बैंक के बोर्ड ने 2019 तक ऐसे 1,000 गांवों को लाभान्वित करने का आदेष दिया है। इस अभियान ने अब तक देश के 16 राज्यों में लाखााें जिंदगियों को लाभान्वित किया है।
एचआरडीपी एचडीएफसी बैंक के समाज विकास के कार्यक्रमों के लिए मुख्य सीएसआर अभियान है। यह 5 प्रमुख क्षेत्रों में सुधार पर केंद्रित होकर ग्रामीण जीवन बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है । :
1. शिक्षा
2. कौषल प्रषिक्षण एवं आजीविका सुधार
3. प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन
4. पानी एवं स्वच्छता
5. वित्तीय साक्षरता एवं समावेषन
इस कार्यक्रम के तहत गांव के विकास की जरूरतों को समझने के लिए इसका पूर्ण मूल्यांकन किया जाता है। सतत और प्रभावशाली तरीके से इन जरूरतों को संबोधित करने के लिए, बैंक एक एनजीओ तथा स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर दीर्घकालिक समाधानों का निर्माण करता है। एचआरडीपी के लाभार्थियों में छोटे किसान, युवा, भूमिहीन श्रमिक, बच्चे तथा महिलाएं शामिल हैं।