फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या से फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के उद्योग विहार स्थित सूर्या विहार अपार्टमेंट में देर शाम बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई। सोसायटी में हत्या की सूचना के बाद लोगों में सनसनी मच गई।
विज्ञापन


सूचना के कुछ ही देर में पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।

महिला ब्लड कैंसर से पीड़ित थी और घर पर अकेली ही रहती थी। महिला की हत्या किस वजह से की गई है इसका पता अभी नहीं चल सका है।

गले पर घोंपा हुआ था चाकू

प‌ुल‌िस से म‌िली जानकारी के अनुसार सूर्या विहार अपार्टमेंट के बी ब्लॉक के फ्लैट नंबर 406 में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला सावित्री साहु अकेली रहती थी। महिला के बेटे और बाकी परिवार बाहर ही रहता था।

ब्लड कैंसर से पीड़ित महिला की देखभाल के लिए एक नौकरानी आती थी जो पूरा काम देखती थी। बीती शाम जब नौकरानी काम करने के लिए फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब वह अंदर गई तो महिला बैड पर मृत अवस्था में मिली जिसमें उसके गले पर चाकू घोंपा हुआ मिला।

नौकरानी ने तुरंत सिक्योरिटी को सूचना दी। अपार्टमेंट की सिक्योरिटी से पुलिस को दी गई सूचना के बाद कुछ ही देर में उद्योग विहार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा

अपार्टमेंट की सिक्योरिटी से महिला की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिसमें घर के अंदर की छानबीन की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घर के अंदर लूट के इरादे से की गई हत्या के आधार पर भी छानबीन की जा रही है हालांकि अभी इस बारें में कोई सुराग नहीं मिला है। वारदात के बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गई है जिसमें बुजुर्ग महिला के गर्दन पर भी निशान मिले है।

जिसमें गला दबाने के बाद चाकूओं से हमला किए जाने का भी अंदेशा है। डीसीपी वेस्ट संगीता रानी के अनुसार हत्या की आशंका जताई जा रही है। जिसमें मृतक बुजुर्गा के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें