फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल: 97 साल की मां को स्ट्रेचर पर लेकर भटकता रहा बेटा, थक हार कर गेट पर बैठा

Fri, 04 Nov 2022 06:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

शुक्रवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में कम्हरिया गांव के रहने वाले 72 वर्षीय विन्ध्याचल अपनी 97 वर्षीय मां भुअरा देवी को स्वयं स्ट्रेचर पर लेकर अस्पताल में ले गए। उनकी मां भुवरा देवी की कमर की हड्डी टुटी हुई है। जिसका एक्स-रे उसने पहले से कराया था। वह पुनः एक्स-रे कराने गए तो वहां कर्मी ने कहा कि बाहर करा लीजिए यहां मशीन खराब है।
विज्ञापन
अस्पताल के गेट के पास बैठे मां-बेटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। सीएचसी परतावल में शुक्रवार को एक 97 साल की महिला को उसका बेटा एक्सरे कराने लाया, लेकिन उसे लौटा दिया गया। वह स्वयं स्ट्रेचर खिचते हुए गेट तक ले गया, उसे कुछ समझ में नहीं आया तो वह स्ट्रेचर पर अपनी मां को छोड़कर वहीं बैठ गया। बाद में अस्पताल कर्मियों को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसे बुलाकर प्राथमिक उपचार कर घर भेजा।  

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में कम्हरिया गांव के रहने वाले 72 वर्षीय विन्ध्याचल अपनी 97 वर्षीय मां भुअरा देवी को स्वयं स्ट्रेचर पर लेकर अस्पताल में ले गए। उनकी मां भुवरा देवी की कमर की हड्डी टुटी हुई है। जिसका एक्स-रे उसने पहले से कराया था। वह पुनः एक्स-रे कराने गए तो वहां कर्मी ने कहा कि बाहर करा लीजिए यहां मशीन खराब है। इसके बाद विन्ध्याचल इधर-उधर भटकते रहे। 

आखिर में थक हारकर अस्पताल गेट के सामने बैठ गए। स्थानीय लोग उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी के पास ले गए। मरीज की सरकारी पर्ची दिखाते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। 
विज्ञापन

अधीक्षक स्वयं पर्ची लेकर मरीज के पास पहुंचे और मरीज का प्राथमिक इलाज शुरू कराया। इसके बाद घर भेज दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि एक्स-रे मशीन को जल्दी ठीक करा दिया जाएगा। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों का बेहतर इलाज कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें