फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू में 71, 624 सीटों पर अब तक हुए 71,342 दाखिले शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक दाखिले के दो राउंड पूरे हो चुके हैं। कुल 71,624 सीटों में से 71,342 पर दाखिले हुए हैं। बुधवार शाम तक 25,088 छात्रों ने अपग्रेड का विकल्प चुना है। वहीं, 32,233 छात्रों ने अपनी आवंटित सीट फ्रीज कर ली है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने बीटेक पाठ्यक्रमों में स्पॉट एडमिशन राउंड-1 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। छात्र 30 जुलाई को स्पॉट एडमिशन राउंड-1 के लिए आवेदन कर सकेंगे। सीडब्ल्यू श्रेणी के प्रथम राउंड का परिणाम एक अगस्त को शाम 4:59 बजे तक घोषित होगा। सीडब्ल्यू श्रेणी के छात्रों को 30 जुलाई से एक अगस्त तक सीट स्वीकार करनी होगी। स्पॉट एडमिशन राउंड-1 की सीट आवंटन सूची चार अगस्त तक जारी की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें