फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से सात झुलसे

Wed, 23 Aug 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
injured woman
विज्ञापन
फरीदाबाद के मवई रोड स्थित करुणा नगर में सड़क किनारे गुजर रहे हाईटेंशन तार में मंगलवार देर शाम आपस में टकरा गए। उनसे निकली चिंगारियां नीचे झुग्गी में रहने वाले परिवार के अभय, बीर, बबीता, भावना, ईना, मनीषा सहित सात लोगों पर गिरीं। इसमें सातों लोग झुलस गए। आस पास मौजूद अन्य झुग्गी वालों ने घायलों को आनन फानन पास ही स्थित एक अस्पताल में दाखिल करवाया।  
विज्ञापन


इलाज करा रही मनीषा के मुताबिक, मंगलवार देर शाम परिवार के लोग पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की तीनों लाइनें अचानक आपस में टकरा गईं। उनके टकराने से आग के गोले जैसे उनके और परिवार के अन्य सदस्यों पर गिरे।  
घटना की सूचना मिलने पर तिगांव विधायक ललित नागर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा।

 घायलों को बेहतर इलाज देने के चिकित्सकों को निर्देश दिए। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों के शरीर 20 से 40 फीसदी तक झुलसे हैं, किसी को भी जान का खतरा नहीं है।  
विज्ञापन


विधायक ने घटना के लिए बिजली विभाग को दोषी करार देते हुए कहा विभाग को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए घायलों के उपचार की राशि और मुआवजा करना चाहिए। विभाग से मांग की कि हाईटेंशन लाइनों की ठीक से व्यवस्था की जाए, ताकि दोबारा हादसा न हो। 

उन्होंने बताया कि इन हाईटेंशन तारों को अलग-अलग करने के लिए कई बार स्थानीय लोग बिजली विभाग को लिखित में शिकायत दे चुके थे, परंतु इसके बावजूद आज तक विभाग ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया, जिसके चलते आज इतना बड़ा हादसा हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें