फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एवीसी एशिया कप कैंप में दिल्ली के 7 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनसीओई अहमदाबाद में प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी के वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आगामी एवीसी एशिया मेंस वॉलीबॉल कप की तैयारियों के लिए गुजरात के अहमदाबाद स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में चल रहे राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में दिल्ली के 7 खिलाड़ियों और 1 कोच का चयन हुआ है। कुल 28 खिलाड़ियों के इस कैंप में दिल्ली की मजबूत भागीदारी राज्य के बढ़ते वॉलीबॉल स्तर को दर्शाती है। चयनित कोच राजेश कुमार भारतीय नौसेना और सर्विसेज टीम के अनुभवी अंतरराष्ट्रीय कोच हैं। उनके मार्गदर्शन में टीम ने कई प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों में चिराग सुरेश कुमार, साकलैन तारिक, शिखर सिंह, अमन कुमार, आयुष, विक्रम, समीर चौधरी और तनिष चौधरी शामिल हैं। ये खिलाड़ी एशियाई चैंपियनशिप, वर्ल्ड मिलिट्री चैंपियनशिप और राष्ट्रीय खेलों जैसे बड़े मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हाल के वर्षों में दिल्ली के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर अपनी क्षमता साबित की है। अब सभी की नजरें आगामी एवीसी एशिया कप पर टिकी हैं, जहां ये खिलाड़ी भारतीय टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें