फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले मामा-भांजा गिरफ्तार, अखबारों में देते थे विज्ञापन

Fri, 26 Jul 2019 02:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से मामा-भांजे को गिरफ्तार किया है। ये दोनों एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी किया करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों ही लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर फंसाने के लिए नामी अखबारों में इश्तेहार देते थे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ठग सकें।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 लड़कियों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 20 हजार लोगों का डेटाबेस भी मिला है। हैरानी की बात है कि मामा-भांजे की यह जोड़ी अभी तक तकरीबन 1 हजार लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें