फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा: छोटा हाथी और टेंपो में भिड़ंत, दस कांवड़िये घायल, सभी दिल्ली के रहने वाले

Fri, 26 Jul 2019 02:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल हुए कांवड़िये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे के सकौती फ्लाईओवर के ऊपर पर कांवड़ियों के टेंपो की छोटा हाथी से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब दस कांवड़िये घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


बताया गया कि टेंपो में करीब एक दर्जन कांवड़िये सवार थे। टेंपो जैसे ही सकौती फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो देहरादून की ओर से आ रहे छोटा हाथी ने टेंपो में टक्कर मार दी। छोटा हाथी पशुओं को लेकर मेरठ की तरफ आ रहा था। यह हादसा शुक्रवार सुबह में हुआ है। 

हादसे में घायल हुए कांवड़ियों के नाम
1. पप्पू पुत्र झाऊलाल निवासी सुंदर नगरी थाना नंदनगरी दिल्ली 2. राजू पुत्र नाले सिंह 3. शेरा पुत्र वेद प्रकाश 4. कुनाल पुत्र राजू 5. पायल पुत्र राजू 6. मिश्रा देवी पत्नी राम नारायण 7. आरती पत्नी राजू 8. शिवा पुत्र विजय कुमार 9. सनी पुत्र श्री गुरु प्रसाद 10. तुलसी घायल हुए हैं। सभी घायल कांवड़िये दिल्ली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सभी घायलों को दौराला पुलिस ने इलाज के लिए मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में बच्चे और महिला कांवड़ियां भी शामिल हैं। घायल सभी कांवड़िये हरिद्वार जल लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें