फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः 68 दुकानों पर मिलेंगे पटाखे, लाइसेंस आज से, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

Mon, 05 Nov 2018 04:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पटाखे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नोएडा में पटाखे की बिक्री के लिए रविवार को ड्रा हुआ। सेक्टर-33 में 50 और भंगेल में 18 लोगों को लाइसेंस दिए जाएंगे। हालांकि, सभी को पुलिस वेरिफिकेशन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेना होगा। उसके बाद ही लाइसेंस दिए जाएंगे। कुछ लोगों की वेरिफिकेशन आ गई है, उन्हें सोमवार से लाइसेंस मिलेंगे। 

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर-33 और भंगेल में पटाखे की दुकान लगाई जाएगी। जो दुकानदार शर्तें व नियमों को पूरा करेंगे उन्हीं ही लाइसेंस जारी होंगे। दुकानदारों को ग्रीन पटाखे ही बेचने होंगे। लड़ी व अधिक धुएं के पटाखे बेचने पर पूरी तरह पाबंदी है। यदि नियमों का उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लाइसेंस भी निरस्त होंगे। ऑनलाइन पटाखा बेचने और खरीदने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। एक टीम ऐसी वेबसाइटों की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें