फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सेमेस्टर परीक्षा के लिए 66.7 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कम अटेंडेंस पर एडमिट कार्ड नहीं होगा जारी, पिछले सेमेस्टर का शपथपत्र भी नहीं दिलाएगा छूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने दिसंबर 2026 की परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उपस्थिति को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में बैठने के लिए चालू सेमेस्टर में कम से कम 66.7 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी। इससे कम अटेंडेंस होने पर छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उनका एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किया जाएगा। पिछले सेमेस्टर में उपस्थिति की कमी पर शपथपत्र देने वाले विद्यार्थियों को भी कोई छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि सभी छात्रों को निर्धारित उपस्थिति के नियम का पालन करना होगा। जिन छात्रों की अटेंडेंस 66.7 प्रतिशत से कम रहेगी, उन्हें परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। कॉलेज ने उन छात्रों को विशेष रूप से आगाह किया है, जिन्होंने पिछले सेमेस्टर में कम उपस्थिति के कारण शपथपत्र जमा किया था। ऐसे छात्रों को इस बार भी न्यूनतम उपस्थिति का नियम अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। पिछले सेमेस्टर में शपथपत्र जमा करने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें मौजूदा सेमेस्टर में कम अटेंडेंस की छूट मिल जाएगी। डीयू में सेमेस्टर परीक्षाएं चार दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें