फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: इंड्रस्ट्रियल आइडियाथॉन में 652 टीमों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
124 टीमें पहले राउंड में भिड़ेंगी, 40 लाख रुपये के इनाम, असली उद्योग से जुड़ेंगे युवा
विज्ञापन

पढ़ाई, उद्योग और सरकार को जोड़ने का अनोखा मंच, दिल्ली को बनाएगा नई सोच की राजधानी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के नौजवान उद्योगों की समस्याएं हल करने को तैयार हैं। दिल्ली सरकार और एनएसयूटी की ओर से आयोजित इंडस्ट्रियल आइडियाथॉन 2025 में 652 टीमों ने पंजीकरण कर रिकॉर्ड बनाया है। 13 अगस्त से एनएसयूटी में शुरू होने वाले पहले राउंड में इन्हीं में से 124 टीमें अपने आइडिया पेश करेंगी।

दिल्ली सरकार ने पहली बार इंडस्ट्रियल आइडियाथॉन आयोजित किया है। इसमें चार मुख्य क्षेत्रों, आखिरी छोर की लॉजिस्टिक्स (175 टीमें), बिजनेस करने में आसानी (188 टीमें), इंडस्ट्री 4.0 (125 टीमें) और छोटे-मझोले उद्योगों को मजबूत करने (164 टीमें) जैसे विषयों में अलग-अलग टीमें हिस्सा लेंगी। दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (डीएसआईआईडीसी) और नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी) द्वारा आयोजित इस आइडियाथॉन में 40 लाख रुपये के इनाम और उद्योग जगत से जुड़ने का मौका है। ये पढ़ाई, उद्योग और सरकार को जोड़ने का अनोखा मंच है, जो दिल्ली को नई सोच की राजधानी बनाने की ओर बड़ा कदम है। इससे जुड़ने के लिए अधिक जानकारी www.industrialideathondelhi.com से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


124 टीमें 8 घंटे के लिए उद्योग की असली चुनौतियां हल करेंगी
13 अगस्त को एनएसयूटी में 124 चुनी हुई टीमें 8 घंटे की चुनौती में हिस्सा लेंगी जहां वे उद्योग की चार असली समस्याओं पर अपने हल पेश करेंगी। हर क्षेत्र से टॉप 10 टीमें 22 अगस्त को ग्रैंड फिनाले में पहुंचेंगी जहां वे उद्योग और सरकारी दिग्गजों के सामने अपने विचार रखेंगी।

नौजवान असली समस्याएं हल करेंगे : सिरसा
उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, दिल्ली के नौजवान असली समस्याओं को हल करने के लिए तैयार हैं। यह आइडियाथॉन उन्हें नीति बनाने और बिजनेस के फैसले लेने का मौका देगा। पंजीकरण के दौरान वेबसाइट को 1 लाख से ज्यादा बार देखा गया और 2,000 से अधिक साइन-अप हुए, जो दिल्ली की नई सोच की ताकत दिखाता है।
विज्ञापन


सर्टिफिकेट और सम्मान मिलेगा
सिरसा ने कहा, सभी हिस्सा लेने वालों को सर्टिफिकेट मिलेगा और विजेताओं को ग्रैंड फिनाले में सम्मानित किया जाएगा। इसे छोटे-मझोले उद्योगों को ताकत देने, लॉजिस्टिक्स को बेहतर करने और पीएण नरेंद्र मोदी के विजन आसान बिजनेस करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें