फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Corona: तीन दिनों में करीब 65 मरीज घटे, दिल्ली के अस्पतालों में घट रहे कोरोना संक्रमित

Fri, 19 Aug 2022 08:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के कोरोना एप के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 528 रह गई है। 16 अगस्त को इन मरीजों की संख्या 593 थी। बीते तीन दिनों में 65 मरीजों को छुट्टी दी गई।
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल - फोटो : सोशल नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पिछले दो दिनों से घट रहे कोरोना संक्रमण दर के साथ अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। पिछले तीन दिनों में स्वस्थ होने पर अस्पताल से 65 मरीजों को छुट्टी दी गई। स्वस्थ होने वाले मरीजों में गंभीर मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के कोरोना एप के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 528 रह गई है। 16 अगस्त को इन मरीजों की संख्या 593 थी। बीते तीन दिनों में 65 मरीजों को छुट्टी दी गई। वहीं ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 528 रह गई, जबकि 16 अगस्त को इनकी संख्या 565 थी।

आईसीयू बेड पर भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 185 रह गई है। तीन दिन पहले इनकी संख्या 207 मरीज थी। जबकि आईसीयू के साथ वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों की संख्या घटकर 54 रह गई, जबकि तीन दिन पहले इनकी संख्या 69 थी। दिल्ली में पिछले तीन दिनों में 15 गंभीर मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई।

लोकनायक में सबसे ज्यादा मरीज

दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज भर्ती हैं। इनमें गंभीर मरीजों की संख्या भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोकनायक अस्पताल में 41 मरीज भर्ती हैं। वहीं सफदरजंग अस्पताल में 25, जीटीबी अस्पताल में 24 मरीज, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल और नॉर्दर्न रेलवे अस्पताल में 11, बेस अस्पताल में 5, बुराड़ी अस्पताल में 6, लेडी हार्डिंग में 4, दीपचंद अस्पताल में 5, डॉ. बाबा साहेब अस्पताल में 7 मरीज भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें