फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने नाबालिग की लूटी आबरू: गर्भवती होने पर खुला मामला... पीड़िता की आपबीती में एक लड़के का भी जिक्र

Sat, 08 Feb 2025 11:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित किशोरी ने शुरू में बताया कि चार महीने पहले, उसके पड़ोसी ने उसे दुकान से सामान लाने के लिए बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे धमकाया भी। इससे पहले उसने आरोपी के डर से डॉक्टरों को झूठे बयान दिए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पश्चिमी जिले के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में किशोरी का यौन शोषण होने का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले बुजुर्ग (62) ने किशोरी को बहाने से अपने कमरे में बुलाकर उसका यौन शोषण (दुष्कर्म) किया। मेडिकल जांच के दौरान अस्पताल में पता लगा कि किशोरी दो महीने की गर्भवती है। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी बुजुर्ग पिलांजी गांव निवासी राधेश्याम पुत्र सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सफदरजंग अस्पताल से सरोजिनी नगर पुलिस थाने को 6 फरवरी को एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि पिलंजी गांव में रहने वाली किशोरी गर्भवती है। सरोजनी नगर थाने में तैनात महिला एसआई सजाना ने अस्पताल पहुंचकर लड़की के बयान दर्ज किए, जिसमें बताया कि वह 1 वर्ष से एक लड़के के साथ सहमति से संबंध में थी। जांच अधिकारी एसआई सजाना के पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि वह अपनी मां और भाई के साथ पिलांजी गांव, सरोजिनी नगर में रहती है। उसका भाई गार्ड की नौकरी करता है। उसकी मां उसे मेडिकल चेकअप के लिए सफदरजंग अस्पताल ले गई, जहां उसे दो महीने की गर्भवती पाया गया।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी ने शुरू में बताया कि चार महीने पहले, उसके पड़ोसी राधेश्याम ने उसे दुकान से कुछ न कुछ लाने के लिए बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे धमकाया भी। इससे पहले उसने आरोपी के डर से डॉक्टरों को झूठे बयान दिए थे। सरोजिनी नगर थाने में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सरोजनी नगर पुलिस ने आरोपी को एफआईआर दर्ज होने के समय से 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें