फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्ते के लिए बेटे और बहू ने 60 साल की बुजुर्ग मां को पीट-पीटकर किया अधमरा

Sun, 21 Jan 2018 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुत्ता बांधने पर विवाद, बेटे-बहू ने बुजुर्ग मां को पीटा
आरोप है कि सुपारी देकर मरवाने और शव गायब कराने की देते हैं धमकी
शिकायत पर जाफराबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुत्ता बांधने पर हुए विवाद में बेटे और बहू ने 60 साल की बुजुर्ग मां को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़िता इंद्रा (60) को जख्मी हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


इंद्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बेटा और बहू सुपारी देकर उसे मरवाने और शव गायब कराने की धमकी भी देते हैं। पीड़िता की शिकायत पर जाफराबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़िता इंद्रा परिवार के साथ गली नंबर-6, मौजपुर में रहती है। परिवार में पति डॉ. चंदरपाल सिंह खोखर के अलावा बेटा पंकज और उसकी पत्नी नीतू व दो बच्चे हैं। चंदरपाल का मीत नगर में क्लीनिक है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पंकज ने मां को बाल पकड़कर बुरी तरह पीटा

सांकेतिक चित्र
इंद्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू नीतू ने गली के एक आवारा कुत्ते को पाला हुआ है। वह गली के आने-जाने वाले लोगों के अलावा घर के सदस्यों को भी परेशान करता है। नीतू कुत्ते को पहली मंजिल के दरवाजे पर बांधती है। विरोध करने पर बेटा और बहू गाली-गलौच करते हैं।

शुक्रवार को दिन में कुत्ता खुल गया। इंद्रा ने नीतू से उसे बांधने के लिए कहा। इसी बात पर नीतू गाली-गलौच करने लगी। आरोप है कि नीतू नीचे आ गई और लात-घूंसों से इंद्रा पर हमला कर दिया। नीतू ने फोन कर पंकज को भी बुला लिया। पंकज ने मां को बाल पकड़कर बुरी तरह पीटा।

पति-पत्नी सुपारी देकर हत्या करवाने और शव गायब कराने की धमकी देने लगे। शोर-शराबा सुनकर आए पड़ोसियों ने इंद्रा को छुड़ाया। बाद में इंद्रा ने पति को सूचना दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर जाफराबाद थाना पुलिस छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें