फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों को रोज करना होगा 60 मरीजों का इलाज

Sun, 18 Jan 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने एक साल पहले सभी चिकित्सकों के लिए प्रतिदिन पचास मरीज देखने के दिशानिर्देश दिए थे। शहरी क्षेत्रों में तो यह आंकड़ा डेढ़ सौ से दो सौ तक पार कर गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति ज्यों की त्यों है।
विज्ञापन


इस स्थिति को सुधारने के लिए शासन ने निगरानी के लिए हर अस्पताल पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने निर्देश दिए हैं। अब सामुदायिक और प्राथमिक केंद्रों के चिकित्सकों को कम से कम साठ मरीजों का चेकअप रोजाना करना होगा।

ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सामुदायिक केंद्रों पर यह आंकड़ों 20-25 से ज्यादा नहीं बढ़ पा रहे हैं। अब शासन ने यह निर्णय लिया गया है कि स्थानीय स्तर पर इनकी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए अपर और उप मुख्य चिकित्साधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो चिकित्सकों की उपस्थिति और मरीजों की संख्या का जायजा लेंगे।

सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि जनपद में समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता है और अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्रवाई भी की जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें