फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 दिन तक वो उसे गंदे मैसेज और लगातार फोन करता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक का फोन गलती से किसी महिला के मोबाइल पर जा लगा। महिला की आवाज सुनकर युवक पर आशिकी की भूत सवार हो गया। रॉन्ग नंबर के बहाने महिला को सैर कराने, पब ले जाने और फिल्म दिखाने के बातें शुरू कर दी।
विज्ञापन


दिन में 25 से 50 मैसेज और 40 से 50 कॉल करके परेशान करने लगा। तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बहाने से बुलाकर आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया है।

आरोपी सरकारी वकील का बेटा है। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में रहने वाली एक महिला एक कंपनी में जॉब करती हैं। पिछले सप्ताह उसने पास किसी अंजान नंबर से फोन आया।
विज्ञापन

दिन भर में करता था 40 से 50 फोन कॉल

महिला ने कहा ये नंबर उनका है आपने रॉन्ग नंबर डायल कर दिया। गलत नंबर लग जाने के बाद आशिक मिजाज युवक के दिमाग में फितूर आ गया।

उसने महिला को बार-बार फोन और मैसेज करने शुरू कर दिए। एक-एक दिन में 25 से 50 मैसेज और 40 से 50 मोबाइल कॉल की जाने लगी।

एमएमएस और मैसेज में अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया। आखिर में तंग आकर महिला ने अपने पति को बताया तो वह उसे लेकर थाने गए और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन

सरकारी वकील का बेटा है आरोपी

पुलिस ने आरोपी को फोन करके किसी बहाने से बुलाया और जगत फार्म से उसे हिरासत में ले लिया। युवक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने इंकार कर दिया कि उसने कुछ नहीं किया।

पुलिस ने महिला का फोन मंगाया तो दिखाया कि वह उसी का फोन है और पुलिस ने आरोपी के साथ सख्ती बरती। इसके बाद तो आरोपी तोते की तरह बोलने लगा और अपना जुर्म कबूलने लगा।

आरोपी बुलंदशहर के एक सरकारी वकील का बेटा भी है। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें