फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से लिया 6.9 करोड़ का लोन और फिर बेच दी कंपनी

Sun, 24 May 2015 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-44 में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की खरीद-फरोख्त में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जांच के मुताबिक आरोपी कंपनी प्रबंधन ने बैंक से बतौर गारंटर 6.90 करोड़ का बैंक लोन लेकर कंपनी ही बेच डाली। सालों बाद कंपनी प्रबंधन को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने आरोपी कंपनी प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-44 प्लॉट नंबर 113 स्थित एमएस इसवाकु इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी डीएस शर्मा ने पुलिस आयुक्त को शिकायत में बताया कि 2010 में मौजूदा कंपनी नई दिल्ली निवासी अजय मारवाह के स्वामित्व में थे।

कंपनी के शेयर्स के आधार पर उन्होंने यह कंपनी खरीद ली। पिछले साल कंपनी के वार्षिक लेखाजोखा के बाद बैंक की तरफ से मिले रिमांडर में जानकारी मिली कि कंपनी के नाम पर 2010 में एमएस इसवाकू इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने एमएस डीयूएम इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड के 6.90 करोड़ के बैंक लोन में बतौर गारंटी दी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी की खरीद-फरोख्त को लेकर हुई डील में पुरानी कंपनी प्रबंधन ने इस बात को छिपाया। इस खुलासे के बाद मौजूदा कंपनी प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दी। मिली शिकायत के आधार पर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मामले की जांच की जो सही पाया गया।

शाखा की तरफ से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश के बाद शनिवार शाम सुशांतलोक थाना पुलिस ने आरोपी कंपनी एमडी अजय माकन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें