फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां पेट्रोल पंप पर मिलेंगे छोटे सिलेंडर

Fri, 14 Feb 2014 12:30 PM IST
अमित कुमार/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में भी पांच किलो वाले छोटे घरेलू गैस सिलेंडर मिलने लगे हैं। अभी भारत पेट्रोलियम ने इन सिलेंडरों को बेचना शुरू किया है।
विज्ञापन


शीघ्र ही, दूसरी कंपनियों के पेट्रोल पंप पर भी छोटे सिलेंडर मिलने की उम्मीद है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने अक्तूबर 2013 में पेट्रोल पंपों पर पांच किलो के छोटे घरेलू सिलेंडर बेचने की अनुमति प्रदान की थी।

शुरू में यह प्रोजेक्ट मुंबई, कोलकाता, चेन्नई तथा बैंगलुरू में शुरू किया गया था। नवंबर 2013 में पेट्रोलियम मंत्रालय ने शहर भर के पेट्रोल पंपों को छोटे सिलेंडर बेचने की अनुमति प्रदान कर दी थी।
विज्ञापन


इस अनुमति के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि गुड़गांव में भी जल्द ही पेट्रोल पंपों पर घरेलू गैस सिलेंडर मिलने लगेगा।

करीब दो माह बाद अब पेट्रोल पंपों पर छोटे घरेलू सिलेंडरों की बिक्री होने लगी है। प्राथमिक चरण में केवल भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर ही यह सिलेंडर उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही एचपी और इंडेन के पेट्रोल पंपों पर भी यह सिलेंडर नजर आ सकते हैं।

केवल आईडी कार्ड जरूरी
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस वे पर स्थित भारत पेट्रोल पंप के संचालक एके जैन ने बताया कि पांच किलो का छोटा सिलेंडर बाजार भाव पर मिलेगा। इसके लिए केवल एक हजार रूपये की सिक्योरिटी और रेग्युलेटर के 250 रूपये जमा कराने होंगे। वर्तमान में छोटे सिलेंडर पर गैस भरवाने में 120 से 130 रूपये प्रति प्रति किलो की दर से खर्च आता है।
विज्ञापन


बाजार भाव पर यही सिलेंडर 495 से 525 रूपये में मिल जाएगा। इससे पहले बाजार में मौजूद छोटे सिलेंडरों की बॉडी बेहद कमजोर होने से हादसे का खतरा रहता था। नए छोटे गैस सिलेंडर इस लिहाज से भी पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें