फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में तीसरे दिन भी सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले, 5891 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

Fri, 30 Oct 2020 08:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार को तीसरे दिन लगातार रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को राजधानी में 5891 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 47 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4433 लोग स्वस्थ भी हुए।



राजधानी में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.23 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 0.87 प्रतिशत दर्ज किया गया है। दिल्ली में अभी कुल 19064 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी कुल 3158 कंटेनमेंट जोन हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली में शुक्रवार को कुल 59641 कोरोना जांच की गई। इसमें 17058 आरटी-पीसीआर जांच और 42583 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 46,36,365 कोरोना जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अब तक कुल 3,81,644 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसमें से 3,42,811 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से अब तक कुल 6470 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 32363 सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें