फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Delhi: 688 मरीजों ने कोरोना को हराया, एक मरीज की हुई मौत; संक्रमण दर तीन फीसदी से ज्यादा

Thu, 07 Jul 2022 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 16755 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 11531 आरटीपीसीआर व 5224 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में 1760 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 579 नए मामले मिले हैं व एक मौत दर्ज की गई है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 3.46 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, 688 मरीजों ने कोरोना को हराया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 16755 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 11531 आरटीपीसीआर व 5224 एंटीजन टेस्ट हुए हैं। होम आइसोलेशन में 1760 मरीज उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 154 हैं। इसमें से आईसीयू में 60, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 69 व वेंटिलेटर पर तीन मरीज भर्ती हैं। 

बीते 24 घंटे में 21207 लोगों ने टीके की खुराक ली है। इसमें से 1581 लोगों ने पहली, 4631 लोगों ने दूसरी व 14955 लोगों ने एहतियाती खुराक अपनाई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 2480 व कंटेनमेंट जोन 331 हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें