फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाद देनी होगी इस 55 वर्षीय महिला की

Mon, 27 Jan 2014 12:20 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुरी में शनिवार सुबह जीजा और एक अन्य साथी के साथ चोरी करने आए नाबालिग को 55 साल की सीमा अग्रवाल ने धर दबोचा।
विज्ञापन


इस दौरान उसने महिला को धक्का देकर हमला करने का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर अन्य लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग अपने जीजा और एक अन्य के साथ चोरी करने आया था। पुलिस के मुताबिक, सीमा मकान नंबर-52 बलदेव पार्क, जगतपुरी में रहती हैं। वह घर के नीचे परचून की दुकान चलाती हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे वह कुंडी लगाकर मंदिर चली गईं। करीब 15 मिनट बाद वह लौटीं तो घर के नीचे दो लोग रिक्शे के साथ खड़े थे।

उनको देखते ही दोनों रिक्शा समेत भाग गए। सीमा सीढ़ियों से ऊपर घर की ओर बढ़ीं और भाग रहे नाबालिग को पकड़ लिया। आरोपी ने धक्का देकर उन्हें गिराने की कोशिश की। इस बीच सीमा का बेटा और बेटी भी आ गए। तीनों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें