फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान होकर 55 साल के शख्स ने खुद को किया कमरे में बंद फिर लगा ली आग

Sat, 13 May 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
केशवपुरम क्षेत्र के त्रिनगर में शनिवार सुबह एक अधेड़ ने अपने कमरे में आग लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन परिवार वालों के मुताबिक वह मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि बीमारी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार मरने वाले की शिनाख्त श्याम सुंदर (55) के रूप में हुई है। वह सपरिवार त्रिनगर में एक मकान की पहली मंजिल पर रहता था। जबकि उसके रिश्तेदार भूतल पर रहते हैं।
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे लोगों ने उसके कमरे से धुआं निकलते हुए देखा

आग - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे लोगों ने उसके कमरे से धुआं निकलते हुए देखा। लोग भागकर वहां पहुंचे, कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मकान में ही मौजूद बेटे ने अन्य लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और व अंदर घुसे।

लोगों ने श्याम सुंदर को झुलसा हुआ देखा। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि कमरे से एक बोतल मिली है जिसमें केरोसिन था। पुलिस को आशंका है कि श्याम सुंदर ने खुद आग लगाकर जान दे दी है।

जांच में पता चला कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य वृंदावन गये हुए थे। श्याम सुंदर अपने बेटे के साथ घर में था। बेटे ने पुलिस को बताया कि श्याम सुंदर मानसिक रूप से बीमार थे और बीमारी की वजह से काफी परेशान थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें