फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'AAP सरकार का उत्पीड़न कर बर्खास्त करना चाहती है केंद्र, कपिल मिश्रा उसका हिस्सा'

Sat, 13 May 2017 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा है कि केंद्र के इशारे पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार का उत्पीडन किया जा रहा है। केंद्र दिल्ली सरकार को बर्खास्त करना चाहती है। संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कपिल मिश्रा पर भी हमला बोला। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कपिल को भ्रष्टाचार मिला है तो उन्होंने एसीबी सीबीआई में शिकायत कर दी है। अब जांच का इंतजार करे अनशन क्यों कर रहे है।  
     
संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी के खिलाफ केंद्र के इशारे पर एक बड़ा खेल चल रहा है। कपिल मिश्रा इस खेल का एक हिस्सा है। कपिल मिश्रा विदेश यात्राओं का ब्यौरा मांग रहे है। मैंने अपना सभी ब्यौरा दे दिया है फिर भी वह अनशन कर रहे है तो यह एक खेल है। 

उन्होंने कहा कि वह रोज एक नया खुलासा करने की बात करते है। मगर यह नहीं बता पा रहे है कि पांच मई को वह कितने बजे केजरीवाल के घर गए थे। 
विज्ञापन

कपिल के सवालों का दिया जवाब

sanjay singh
कपिल के सवालों पर बीजेपी के आरोपों पर संजय सिंह ने कहा कि पांच नेताओं में से मैंने अपना सभी ब्यौरा नेपाल से लेकर कनाडा तक की यात्रा का ब्यौरा दे दिया है। बीजेपी वाले भी कम से कम अपने एक नेता के विदेश दौरे का ब्यौरा दे। अररुण जेटली का दें दे या किसी और का दे दें चलो बीजेपी वाले मनोज तिवारी के विदेश दौरों का ही ब्यौरा दे दें। 
      
संजय सिंह ने कहा कि हम बार-बार कह रहे है कि यह सिर्फ दिल्ली सरकार के खिलाफ साजिश है। उन्होंने कहा कि संजीव झा अनशन करने जा रहे है तो उन्हें हिरासत में ले लिया जाता है। 

कपिल मिश्रा के पास अनशन करने की परमीशन है। पार्टी ने क्या संजीव झा को अनशन करने के लिए कहा है इसपर उन्होंने कहा कि संजीव झा खुद अनशन कर रहे है लोकतंत्र में सबके पास विरोध जताने का अधिकार है।       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें