फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 54 केंद्र तय, बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड परीक्षाएं

Wed, 17 Feb 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए जिले में 10वीं और 12वीं के 36,367  छात्र पंजीकृत हैं। गौतमबुद्ध नगर जनपद में नकल विहीन यूपी बोर्ड की परीक्षा कराने के लिए बनाए गए 54 परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


पांच संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा। किसी भी हालत में नकल नहीं होने देने का प्रशासन ने दावा किया है।

जिला विद्यालय निरीक्षण पीके उपाध्याय ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में 54 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से 17 मार्च तक हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा होगी।

परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जिले के पांच जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है। सभी पर एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

पांच टीमें परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करेंगी। परीक्षा पूरी होने के बाद राजकीय इंटर कॉलेज नोएडा, कुमारी मायावती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बादलपुर और बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर में बनाए गए संकलन केंद्रों पर जमा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें