राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 532 नए मामले मिले हैं व शून्य मौत दर्ज हुई है। राहत की बात यह है कि 767 मरीजों ने कोरोना को हराया है। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 2.13 फीसदी रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 24989 टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 15450 आरटीपीसीआर व 9539 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। होम आइसोलेशन में 2039, अस्पतालों में 113, आईसीयू में 38, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 46 व वेंटिलेटर पर पांच मरीज भर्ती हैं।