अब तक जिले में 52 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 150 से ज्यादा स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज आ चुके हैं। वहीं, जिला अस्पताल में डेंगू के संदिग्ध मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेबल डिजीज सेंटर से रिपोर्ट आई है, जिसमें तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है। वहीं, करीब 40 के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि अब तक कुल 52 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। अन्य सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। ब्यूरो