फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बिना अनुमति आयोजित हो रहा था क्रिकेट टूर्नामेंट, पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत 51 पर दर्ज किया केस

Sat, 04 Jul 2020 12:12 PM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित एक मैदान में शुक्रवार को बिना अनुमति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करना आयोजकों, दिल्ली की दो टीमों व अन्य लोगों को भारी पड़ गया। टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान पहुंची पुलिस ने 51 लोगों को हिरासत में लेकर धारा-144 और सामाजिक दूरी के उल्लंघन में केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


मौके पर खड़ी एक बस समेत 17 वाहनों का चालान भी किया गया। डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एकुरेट कॉलेज के पास मैदान में बिना अनुमति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली की लाजपत निजा और साउथ दिल्ली प्लेयर टीम के बीच मैच खेला जा रहा था। 

करीब एक सप्ताह तक चलने वाले टूर्नामेंट में कई टीमों को शिरकत करनी थी। इससे पहले ही नॉलेज पार्क थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने टीम के साथ मौके पर जाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों समेत 51 लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आयोजक दीपक अग्रवाल, नागिक खुराना समेत सभी 51 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और महामारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि मौके पर सामाजिक दूरी और मास्क आदि पहनने के आदेश का भी उल्लंघन पाया गया। हालांकि बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें