फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर बेहद सस्ती साड़ी बेचने का विज्ञापन देकर युवक का किया मोबाइल हैक, फिर उड़ाए 50 हजार रुपये

Mon, 17 Feb 2020 07:36 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • युवक द्वार मंगाई गई साड़ी निकली घटिया
  • बदमाशों ने युवक के दो खातों से उड़ाए 50 हजार रुपये
  • पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीधे-सादे लोगों से ठगी के लिए बदमाश नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। बदमाशों ने फेसबुक पर बेहद सस्ती साड़ी बेचने का विज्ञापन दिया। एक युवक ने ऑनलाइन वह साड़ी मंगाई तो वह बेहद घटिया थी। युवक ने कंपनी को कॉल किया तो उससे अपने मोबाइल पर एनी डेस्क नाम का ऐप डाउनलोड कराया गया। ऐप डाउनलोड होते ही ठगों ने उसका मोबाइल हैक कर लिया और उसके दो खातों से करीब 50 हजार रुपये उड़ा लिए। शिकायत पर छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ मंडावली के गणेश नगर इलाके में रहने वाला विनोद कुमार नोएडा की एक निजी कंपनी में तैनात है। कुछ समय पूर्व विनोद ने फेसबुक पर बालाजी फैब के नाम से ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का विज्ञापन देखा। कंपनी बेहद कम दामों में साड़ी दे रही थी। विनोद ने 1060 रुपये देकर एक महंगी साड़ी बुक कराई। साड़ी घर पहुंची तो वह पुरानी और घटिया क्वालिटी की लगी। विनोद ने कस्टमर केयर पर बात की तो उसे पूरी रकम लौटाने के लिए कहा गया। 

आरोपियों ने फोन पर कहा कि उन्हें कंपनी का एक ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद विनोद ने आरोपी के बताने के मुताबिक ऐप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद मोबाइल हैक कर आरोपियों ने उसके दो बैंक खातों से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें